लकड़ी काटने गए दो युवको की आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से मौत।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ के मंगलेश्वर पहाड़ी पर बीती रात बीती शुक्रवार को लकड़ी काटने गए दो युवकों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक चोपन लक्ष्मण पर्वत ने बताया की मेवा लाल पुत्र जयराम उम्र25, रमाशंकर पुत्र राजकुमार उम्र 20 वर्ष ,निवासी बेलछ टोला टेकमा थाना चोपन लकड़ी काटने के लिए बीते शुक्रवार को मंगलेश्वर पहाड़ी पर गए थे जहाँ वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।आज घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर दोनों शवों पंचनामा की कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजने की कार्यवाही की जा रही है‌‌।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment