दीपू तिवारी संवाददाता
चकिया चंदौली दिनांक 15-09-2022 की रात लगभग 11:00 बजे शिकारगंज वनक्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान शिकार गंज वीट अंतर्गत गणेशपुर पहाड़ी (वन्य जीव ) क्षेत्र से बोल्डर/पत्थर का अवैध ढंग से खनन कर परिवहन करते हुए बबलू सिंह पुत्र अज्ञात के विरुद्ध एफ.आई.आर. पंजीकृत करने का निर्देश वन क्षेत्राधिकारी, श्री वी. के. पाण्डेय द्वारा दिया गया।
बबलू सिंह, ग्राम रघुनाथपुर चकिया का निवासी बताया जा रहा है। उक्त का आईसर ट्रेक्टर, लोड बोल्डर/ पत्थर का पीछा करते हुए शिकार गंज के पास पकड़ा गया। ड्राइवर ट्रैक्टर खड़ा करके फरार हो गया, एवं मालिक बबलू सिंह, मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए वन कर्मियों को दूर से ही देखकर, पकड़े जाने के डर से फरार हो गया। ट्रैक्टर पर लोड बोल्डर चकिया में क्षेत्रीय वन अधिकारी के सुपुर्दगी में हस्तगत कर दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा ट्रैक्टर सीज कर दिया गया। ट्रैक्टर स्वामी एवं चालक के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 5/26 (उत्तर प्रदेश संशोधन अधिनियम 2000),४१/४२ एवं वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27, ३९डी 50, ५१ विरुद्ध विभागीय मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया। अनुभाग अधिकारी शिकारगंज को अभियुक्तों के विरुद्ध चकिया थाना में एफ. आई. आर. दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया है।

