म्योरपुर / सोनभद्र( संतोष सिंह) बच्चे देश का भविष्य होते हैं बच्चों में बौद्धिक विकास के लिए चित्रकला उत्तम साधन है उक्त बातें खंड विकास अधिकारी विश्वजीत कुमार ने ब्लॉक स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कहीं वीडियो ने कहा पेंटिंग एक बहुत ही अच्छा शौक है जिसे हर किसी को अपने जीवन में एक बार जरूर आजमाना चाहिए पेंटिंग बच्चों के रचनात्मक कल्पना हाथ से आंख के संबंध को समझने को विकसित करने में उसकी मदद करती है बताते चलें कि बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 8 से 12 तक के बच्चों के मध्य ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान दिया गया
जिसमें कक्षा 8 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के मध्य ब्लॉक संस्थान केंद्र देवरी पर पुनः प्रतिस्पर्धा कराई गई प्रथम स्थान कम अपोजिट विद्यालय ढोढर से रूपा कुमारी द्वितीय स्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबन से गीता कुमारी और तृतीय स्थान कम अपोजिट विद्यालय रन टोला से सानिया ने प्राप्त किया चयनित छात्र छात्राएं जनपद स्तर पर प्रति स्पर्धा में शामिल होंगे ब्लॉक स्तर पर आयोजित करा रहे ए आर पी रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि चित्रकला एक बहुत ही अच्छी कला है जिसमें बच्चे अपने खाली समय का उपयोग करना सीखते हैं बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर विभिन्न प्रकार की चित्रकला बनाकर देश प्रेम की भावना को प्रस्तुत करने का बच्चों ने प्रयास किया ए आर पी विनोद पांडे ने कहा कि विद्यार्थियों के चौमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान दिया जा रहा है जिससे विद्यार्थी अन्य क्षेत्रों में अपनी काबिलियत का प्रमाण दे सकें कार्यक्रम के सफल आयोजक ए आर पी राममूर्ति अजय गुप्ता राकेश सिंह आनंद चौबे जी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे
चित्रकला प्रतियोगिता में कम अपोजिट विद्यालय ढोढर की रूपा ने मारी बाजी।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, September 16, 2022 3:01 AM
---Advertisement---

