भाजपा दुद्धी मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

(दुद्धी /सोनभद्र )कस्बे के ग्रीन स्टार होटल में आज भाजपा दुद्धी मंडल की कामकाजी बैठक हुई संपन्न। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रावटसगंज जिला महामंत्री कृष्णा मुरारी गुप्ता रहे उपस्थित सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । दुद्धी मण्डल के डीसीएफ कालोनी स्थित होटल ग्रीन स्टार में भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक आहूत की गई जिसमें 17 सितम्बर को देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 16 दिवसीय सेवा पखवाड़ा का आयोजन बुथ स्तर एवं जिला स्तर पर होने को लेकर चर्चा की गई!बैठक में मुख्यातिथि के रूप में जिलामहामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत जिला के साथ-साथ मंडल स्तर व बूथ स्तर पर सेवा व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मंडल व बूथ के कार्यकर्ताओं पर कार्यक्रमों की बड़ी जिम्मेदारी है। सेवा पखवाड़ा में नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर चर्चा, पुस्तक विमोचन, रक्तदान शिविर, जल संरक्षण की अपील, वोकल फॉर लोकल, दिव्यांगों में कृत्रिम अंग का वितरण, विविधता में एकता विषय पर कार्यक्रम, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, कोविड टीकाकरण, टीवी मरीजों का सहयोग, वृक्षारोपण, खादी वस्त्रों की खरीद व अन्य कार्यक्रम का आयोजन होंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक का कार्यकाल गरीबों के कल्याण एवं भारत को वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने पर केन्द्रित रहा है। 17 सितंबर को सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील भी की गई। इस दौरान बैठक में पूर्व जिलामहामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी व जिलामंत्री दिलीप पांडे ने सेवा पखवाड़ा की सफलता व भव्यता को लेकर आवश्यक चर्चा की तथा बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझावों को अंकित किया गया।दुद्धी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत प्रदेश द्वारा निर्देशित विभिन्न कार्यक्रमों के मद्देनजर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। तथा सभी प्रभारियों से इस सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने की अपील किया । कार्यक्रम का संचालन विद्या मंडल के महामंत्री प्रेम नारायण मोनू सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्यरूप से जिलाकार्य समिति सदस्य राजन चौधरी वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह संजू तिवारी जयप्रकाश तिवारी मण्डल उपाध्यक्ष सूरज देव प्रसाद ,दीपक गुप्ता, धनंजय रॉवत ,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल, अंशुमान रॉय ,गोरखनाथ अग्रहरी, हिमांशु चौरसिया ,गोपाल सोनी दुर्गावती गोंड़ ,सुमित्रा पंनिका, मण्डल कोषाध्यक्ष अरुण साहनी विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष कुमार कुन्दन, राफे खान ,डॉ रामराज गोंड़, मीडिया प्रभारी रवि सिंह आईटी संयोजक अनुरोध भोजवाल ,भाजयुमो आमेश सिंह, अनुराग त्रिपाठी, शक्तिकेन्द्र ,संयोजक मनोज पटेल ,रूपनारायण कुशवाहा, राजेश कुमार, योगेंद अकेला, बीरेंद्र कुमार बुथ अध्यक्ष, अभय कुमार विकास ,मद्देशिया, आकाश जायसवाल ,करमजीत यादव, दीनानाथ ,दीपक सोनी, विजय कुमार ,बसन्त कुमार, हरदेव प्रसाद, अखिलेश मोर्य ,मन्नू सिंह ,उदय कुमार, उदय गुप्ता, सुधीर पांडे ,उपेन्द्र पटेल, अयोध्या केसरी, प्रेमप्रकाश मौर्या, गुरुसम्पद सिंह, मन्तु प्रजापति ,चन्द्रशेखर सिंह, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment