एनटीपीसी रिहंद मे हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित की गयी स्लोगन प्रतियोगिता

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर, (15 सितंबर) । एनटीपीसी के रिहंद स्टेशन के राजभाषा अनुभाग ने हिन्दी के संवर्धन हेतु मनाए जा रहे हिन्दी पखवाड़े के दौरान हिन्दी विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया | कार्यक्रम का आयोजन एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित कर्मचारी विकास केंद्र में किया गया | कार्यक्रम एनटीपीसी कर्मचारियों तथा सहयोगी संस्थाओं के कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर अपने भाव रखे | प्रतियोगिता का आयोजन मानव संसाधन विभाग के राजभाषा अनुभाग के दिशा-निर्देशों में हुआ | प्रतिभागियों ने नारा लिख कर बतया की भाषाओं में हिन्दी भाषा ही सर्वश्रेष्ठ है |

कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया गया | प्रथम चरण में सहयोगी संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए था जिसमें पहले कर्मचारियों का पंजीकरण कराया गया | द्वितीय चरण में कार्यक्रम का आयोजन एनटीपीसी कर्मचारियों हेतु किया गया, जिसमें सबसे पहले उन्हे पंजीकृत होना पड़ा उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई |कार्यक्रम में एनटीपीसी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment