मधुमक्खी काटने से अधेड़ महिला की मौत

---Advertisement---

 म्योरपुर सोनभद्र( संतोष सिंह ) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करैया में मंगलवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे मधुमक्खी के काटने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई अस्थानी ग्राम प्रधान राज नारायण ने बताया कि फुल कुमारी देवी पति जगरनाथगढ़ उम्र 51 वर्ष अपने खेत में अपनी पोती शांति के साथ घास काटने गई थी अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया मधुमक्खियों का हमला इतना जोरदार था कि महिला वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ी किसी तरह उसकी पोती अपनी जान बचाकर अपने घर पहुंची घर जाकर घरवालों को उसने घटना की जानकारी दी आनन-फानन में उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे महिला घटनास्थल पर अचेत पड़ी हुई थी लोगों की मदद से महिला को घर लाया गया उक्त महिला के परिजन महिला को इलाज के लिए कहीं ले जाते उससे पहले महिला ने दम तोड़ दिया मौके पर परिजनों की सूचना पर पहुंची मयोरपुर पुलिस मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दूधी भिजवा दिया वहीं इस घटना से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment