अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज दोपहर तीन बजे श्यामलाज के हाल में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में आवश्यक
कामकाजी बैठक संपन्न हुआ, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता मौजूद रहें।
बैठक संबोधित करते हुए सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मंडल के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों उपस्थिति समीक्षा की आगामी होने वाले नगर निकाय चुनाव और विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिया गया जो को 17तारीक से 2अक्टूबर तक होने वाले कार्य- क्रमों के विषय में चर्चा किया गया जो को सेवा पखवाड़ा दिवस के तहत करना है। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा ने ग्रामीण अंचल से आए सभी भाजपा जनों का धन्यवाद किया और साथ ही साथ सभी अपील करते हुए आग्रह किया कि मुख्य अतिथि ने जो जानकारी दी उसे सभी बढ़-चढ़ के मनाए अन्त में बैठक समाप्ति की घोषणा की।

इस दौरान भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल,संजीव त्रिपाठी, सतेंद्र आर्य, राजेश अग्रहरी संचालन विकाश चौबे, वरिष्ठ नेता राजेंद्र जैन,आईटी सेल विकास सिंह उर्फ छोटकु,धर्मेन्द्र जायसवाल रणवीर सिंह सस्तु, सोनी रावत, बृजेश पांडेय, प्रेम पटेल,राम दुलारे खरवार के साथ साथ नगर के सम्मानित कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें।
श्याम लाज में भाजपा मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक संपन्न।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, September 14, 2022 4:05 PM
---Advertisement---

