छात्र के दो गुटों में चले चाकू एक घायल

---Advertisement---

 

दीपू तिवारी , संवाददाता

( बबुरी चंदौली)। बबुरी थाना क्षेत्र स्थित अशोक इंटर कॉलेज के बाहर आज दो छात्रों के गुट में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट को शांत करने गए एक छात्र के चाचा के ऊपर दूसरे छात्र ने चाकू से हमला कर दिया।

घटना से आस पास के लोगो मे हड़कंप मच गया। वही घायल सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार अशोक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को अशोक इंटर कॉलेज के बाहर दोनों छात्र आपस में मारपीट करने लगे वहीं परिजनों को सूचना मिली तो एक छात्र के चाचा ने सुलह समझौता कराने अशोक इंटर कॉलेज के पास पहुंच गए।

दूसरे गुट के एक छात्र ने गुस्से में आकर उसके चाचा के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना से उनके शरीर पर दर्जनभर जगह चोटे आयी इससे वो सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गए।

मौके पर जुटी आसपास के लोगों ने तत्काल उनको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment