अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।थाना चोपन के मालोघाट टोलप्लाजा के पास बने एक संस्था द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय से बीती रात 18 स्कूली बच्चों के गायब होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मच गया।जिसके बाद में पुलिस सर्च अभियान चला कर जंगल बने आवास परिसर से रेस्क्यू कर सभी बच्चों को बरामद कर लिया । इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो स्कूल संचालकों के झगड़े में केयरटेकर द्वारा 18 बच्चों को अपनी तरफ मिलाकर रात स्कूल से निकल लिया । जिसके बाद पुलिस टीम काफी प्रयास के बाद जंगल बने आवास परिसर से सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संचालक व केयरटेकर को भी पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ कर रही है । उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है सभी 18 बच्चों को लिखा पढ़ी के उपरांत उनके गार्जियन को सुपुर्द कर दिया गया है।

