ओबरा महाविद्यालय में पी.जी. प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारम्भ
ओबरा(जयदीप गुप्ता)।नगर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में एमए,एमएससी,एमकॉम प्रथम वर्ष शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 13 सितम्बर
2022 से भरना प्रारम्भ हो गया है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रवेश लेने हेतु इच्छुक छात्र-छात्रा महाविद्यालय की वेबसाइट पर आन लाइन आवेदन कर सकते हैं।
वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news