अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी के साथ थाना चोपन थाना प्रभारी व पुलिस द्वारा बीती रात्रि लगभग (7) बजे कस्बा चोपन में पैदल गश्त किया गया । इस दौरान मुख्य तिराहों, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों तथा वस्तुओं आदि की गहनता से चेकिंग की गयी । इसके साथ ही स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनसे शान्ति एवं आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी व सड़क किनारे अस्थाई अवैध अतिक्रमण तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु सम्बंधितों को निर्देशित किया।
पैदल गस्त के दौरान मुख्य मार्केट पटरी के किनारे गलत तरीके से बाइक खड़ा पर लगभग चार-पाच बाईक को थाने भी भिजवाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चोपन पुलिस द्वारा नगर में किया गया पैदल गश्त।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, September 14, 2022 4:02 AM
---Advertisement---

