अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। ओबरा तहसीलदार के अध्यक्षता में थाना चोपन परिसर में विश्कर्मा पूजन , चेहलुम,दुर्गापूजा,रामलीला व दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी संबंधित कमेटी के पदाधिकारियों संभ्रांत व्यक्तियों दोनों समुदायों के धर्मगुरु तथा पीस कमेटी के सदस्यों की मीटिंग की गई सभी से सुझाव मांगा गया तथा पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी से अपील किया गया तथा सभी आयोजक समितियों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि साउंड के लिए परमिशन करा लें एव कोई नई परम्परा की शुरुआत न करे। जो पूर्व में होते आया है उसी का पालन करें । जिस भी समिति के सदस्य किसी नए परम्परा की शुरुआत करेंगे तो मुकदमा होगी। समाज के शरारती तत्वों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगा। थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से बिंदुवार समस्याओं पर चर्चा कि साथ ही यह भी हिदायत दी गई कि मेला परिसर के दौरान मनचलों पर नकेल कसने के लिए ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी तथा मूर्ति विसर्जन को लेकर कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही न करें मूर्ति वही विसर्जन करें जहां पर स्थान चिन्हित किया गया हो मेला परिसर में किसी भी प्रकार से आगजनी संबंधित घटनाओं से बचने के लिए संबंधित कमेटी के लोगों को निर्देशित करते हुए कहा कि आग नियंत्रक संबंधित उपकरणों का आवश्यक रूप से प्रयोग करें जिससे कि किसी भी प्रकार से आपात स्थिति में आगजनी जैसी स्थिति से निपटा जा सके चौकी इंचार्ज डाला एवं चौकी इंचार्ज गुर्मा को क्षेत्र में शांति पूर्वक त्योहारों को संपन्न कराने की हिदायत दी।
इस दौरान बैठक में मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली, जिला कार्यसमिति सदस्य (समाजसेवी) प्रदीप अग्रवाल,मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, महफ़ूज़ आरिफ़, रिंकू मोदनवाल,राजन जायसवाल राजा,, एवं अन्य चोपन,डाला,गुरमा करगरा,कुरुहूल, सलखन के लोग मौजूद रहे।

