करमा पुलिस ने 06 घण्टे के अन्दर चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तारः

---Advertisement---

 मुस्तकीम खान,

सोनभद्र ,करमा पुलिस ने 06 घण्टे के अन्दर चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तारः

जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-13.09.2022 को थाना करमा पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त संतोष कुमार सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी ग्राम सहदेइया बैडाड़, थाना करमा, जनपद सोनभद्र को ग्राम सिरसाई से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की गई एक अदद हीरो होण्डा स्पेलेंडर मोटरसाइकिल संख्या (यूपी 64 क्यू 1540) बरामद किया गया । उक्त के बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-127/ 2022 धारा 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
01. संतोष कुमार सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी ग्राम सहदेइया बैडाड़, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरणः-*
1. कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल संख्या (यूपी 64 क्यू 1540) बरामद ।

*पुलिस टीम का विवरण-*
1. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
3. मुख्य आरक्षी मुरलीधर राय, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment