राकेश केशरी
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्रामपंचायत जामपानी निवासी राम अवध यादव (19) पुत्र परमेश्वर यादव बीते शुक्रवार की शांम करीब 7 बजे विंढमगंज से अपने घर मोटरसाइकिल से जा रहा था कि ग्रामपंचायत कोलिनडुबा में कुम्हार बस्ती के पास पेटीदार के द्वारा सडक के पास ही पाईप बिछाने के लिए खोदे गये गढे जहाँ चेंबर डालने और चारो और पक्की करने हेतु छ: फीट चौड़ा सडक पर खोदाई कर मिट्टी का ढेर रोड पर ही छोड़ दिया है जिससे आने जाने वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है इसी गढ्ढे का शिकार हुआ रामअवध यादव मोटरसाइकिल से अपने घर जा ही रहा था की रास्ते में खोदाई की गई मिट्टी के ढेर से टकरा कर गढ्ढे मे गिरकर गंभीर हो गया। मोटरसाइकिल के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामिणो की मदद से गिरा युवक को आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं ग्रामीण सुरेश यादव का कहना है कि सड़क में मिट्टी का ढेर रख दिया गया है जिससे आए दिन छोटी मोटी दुर्घटना होती रहती है अगर बैरिकेट या कोई रिबन लगाया होता तो शायद ऐसा नहीं होता लेकिन ठिकेदार की घोर लापरवाही है दरअसल, पिछले कई दिनों से हर घर नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है।इसी के तहत जगह-जगह गड्ढे किए गए हैं । जिसमें कहीं-कहीं मिट्टी का ढेर तो कहीं गढ्ढे में पानी भी भरा हुआ है।जिससे लोग गिर रहे हैं वहीं घटना के बाद पाइपलाइन बिछाने का काम करने वाले ठेकेदार के खिलाफ परिजनों का गुस्सा फूटा है। परिजनों का कहना है कि यदि काम जल्दी हो जाता या गड्ढे को बेरीकेट कर दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण से ही ऐसा हुआ है रामअवध की माँ ने बताया की हम गरीब लोग हैं ठिकेदार को मदद करनी चाहिए लेकिन कोई सहायता नहीं कर रहे पेटीदार रामकुमार गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी केवाल के खिलाफ थाने में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है!
वही पेटीदार राम कुमार गुप्ता ने सेल फोन से कहा शिकायत करना है तो कंपनी को करे मुझे इस घटना से कोई लेना देना नहीं है !

