सन्तोष सिंह,,,
म्योरपुर सोनभद्र झारो रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप। स्थानीय कोतवाली दूधी क्षेत्र के झाड़ू रेलवे स्टेशन के समीप ग्राम कटौली के समीप रेलवे लाइन के किनारे शनिवार की रात एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया पुलिस रात में शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया मृतक की शिनाख्त ग्राम बलियारी दक्षिण टोला 30 वर्ष राजेश कुमार पुत्र दयाशंकर के रूप में हुई जो म्योरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है मृतक के भाई मोती ने बताया की उसका भाई रेणुकूट में स्थित मोदी ट्रांसपोर्ट में कार्य करता था रोज की बात शनिवार की सुबह 8:00 बजे वह रेणुकूट के लिए निकला शनिवार की रात परिजनों को सूचना मिली कि राजेश का शव झरो रेलवे स्टेशन के पोल नंबर 92। 07 के पास मिला हाय राजेश का एक हाथ कटा हुआ था लाश की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था की ट्रेन की चपेट में आने से राजेश की मौत हुई है कोतवाली पुलिस ने रविवार दोपहर 2:00 बजे तक रेलवे पुलिस का इंतजार किया उसके बाद परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया

