अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के मुख्य गेट पर लगातार सातवें दिन छात्रो का धरना जारी रहा । प्रदर्शन पर बैठे छात्र नेता आदर्श गुप्ता , हरिओम यादव , सत्येंद्र यादव, विवांक रंजन, रामसूरत जयसवाल,शुभम,ठाकुर प्रसाद गौड़ ने प्राचार्य पर आरोप लगाया कि हमारे महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय कहीं ना कहीं प्राइवेट कॉलेजों से मिलकर सीट बेचने का कार्य कर रहे हैं अन्यथा इससे पूर्व में देखा जाए तो हर वर्ष (33) प्रतिशत सीट वृद्धि अब तक हो जाती थी पर सीट वृद्धि ना होना से यह सिद्ध होता है कि महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सीट बेचने का कार्य किया जा रहा है छात्र नेता हरिओम यादव ने प्राचार्य महोदय को चेतावनी देते हुए बताया कि 10 सूत्री मांग जल्द से जल्द पूरी नहीं की जाती है तो हम सब छात्र नेता आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे और इसका जिम्मेदार महाविद्यालय प्रशासन होगा वहीं छात्र नेता आदर्श गुप्ता एवं सत्येंद्र यादव ने संयुक्त रुप से बताया कि मेरा धरना प्रदर्शन पिछले (7) दिनों से चल रहा है और अभी तक महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई वार्ता नही हुई हैं इससे यह स्पष्ट होता है कि महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा छात्र नेताओं का मनोबल तोड़ने का महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कोशिश किया जा रहा है लेकिन हम सभी धरनारत्त छात्र टूटेंगे नहीं हम सब एक हैं और हमारी मांग जब तक पूरा नहीं होती है तब तक हम लोग अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
इस अवसर विकास यादव अंशु,कृष्ण मुरारी यादव, लाल सिंह, सोनू कुमार, रामवृक्ष खरवार,मेघनाथ श्याम अन्य छात्र उपस्थित रहें।
छात्र नेताओं ने लगाया महाविद्यालय के प्राचार्य पर सीट बेचने का आरोप।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, September 11, 2022 1:44 PM
---Advertisement---

