अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रितनगर निवासी अभिषेक उम्र लगभग (20) पुत्र बबलू अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला अभिषेक प्रीतनगर में अपने दादा दादी के साथ रहकर सेवा करता था। फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है फिलहाल यह जांचोपरांत ही पता चल पाएगा कि युवक ने फांसी क्यों लगाई।
सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए जिला अस्पताल भेज दिया |
संदिग्ध परिस्थिति में नवयुवक ने लगाई फाँसी,मौत
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, September 11, 2022 1:30 PM
---Advertisement---

