शिक्षित समाज ही करेगा देश का नेतृत्व – प्रफुल्ल कुमार गुप्ता * संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ की जयंती धूमधाम से संपन्न

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी, सोनभद्र – शिक्षा के बिना समाज का उत्थान संभव नही। एक रोटी कम खाएं लेकिन बच्चों को अवश्य पढ़ाएं। यही फार्मूला समाज को आगे ले जायेगा। उक्त बातें संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मद्धेशिया कांदू वैश्य सभा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि आज के दौर देश का नेतृत्व वही करेगा जो शिक्षित व शिक्षित समाज से होगा। उन्होंने समाज से पूर्णतया नशा उन्मूलन का संकल्प दिलाया और कहा कि अपने बच्चों को अच्छी तालीम देकर समाज व राष्ट्र के सेवा में योगदान दें। समारोह अध्यक्ष बीएन गुप्ता ने कहा कि समाज को आगे ले जाने में हमारे बुजुर्गों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।जिन्होंने कम संसाधन में अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर आज अग्रणी भूमिका में लाने का काम किया। लेकिन इसमें हमें और जागरूकता लाने की जरूरत है, समाज के गरीब मेधावी बच्चों को समाज आर्थिक सहयोग कर उसे उसके लक्ष्य तक पहुंचाने का काम करे। उन्होंने बाबा गणिनाथ को में करते हुए,आयोजक मंडल को बधाई दी।संरक्षक कमलेश मोहन ने कहा कि समाज को शिक्षित करने के साथ ही अपने बच्चों की गतिविधियों को ध्यान में रखने को आवश्यकता है। खासकर आज के गंदे माहौल में बच्चियों को सतर्क रहने को जागरूक करें,जिससे की समाज व परिवार का मान सम्मान बना रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि आज जीवन दायिनी पेड़ पौधों के अंधाधुंध कटान से जीवन संकट में जा पहुंचा है।कहीं सुखा तो कहीं बाढ़ का प्रकोप है। हम एक भी पेड़ नही लगाते, लेकिन मरने के बाद हमें भी सात मन लकड़ी अंत्येष्टि में चाहिए।आखिर ये लकड़ी आयेगी कहां से ? हमें अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए जागरूक करना होगा कि अपने जीवन काल में कम से कम पांच पेड़ अवश्य लगाएं और बचाएं। अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी समाज के उत्थान व बाबा गणिनाथ के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं दूसरी ओर बाबा के जयंती समारोह में नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए लोगों का खूब मन मोहा व वाहवाही लूटी।
इसके पूर्व आचार्य वैद्य महेन्द्र प्रसाद ने विधि विधान के साथ बाबा गणिनाथ का पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया। आयोजन समिति ने अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं बैज लगाकर सम्मान किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि समाज के जिलाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद, डा.अनिल कुमार, राजू बाबा, अनिल कुमार, दुद्धी अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता,महामंत्री शैलेश कुमार, उप महामंत्री अजीत कुमार, कोषाध्यक्ष जगत नारायण,नरेश प्रसाद, विशुन चंद, दीपक सभासद, अनुरोध कुमार गुप्ता, रामदुलारे गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, शंभूनाथ, मनोज कुमार समेत भारी संख्या लोग उपस्थित रहे।संचालन अविनाश कुमार गुप्ता ने की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment