अनिल जायसवाल
डाला : स्थानीय नगर क्षेत्र के डाला चढ़ाई , चन्दनगर में संपर्क मार्ग पर बने हुए पूल पर सड़क की मिट्टी का कटान और बोल्डर की जोड़ाई ढह जाने से हो जाने से हो सकती है बड़ी दुर्घटना । नवसृजित नगर पंचायत डाला बाजार का गठन होने से पूर्व मे ग्राम पंचायत कोटा के द्वारा डाला चढ़ाई,चंद्रनगर में मुन्नी लाल चंद्रवंशी के घर के पास से संतोष यादव के घर पास याऊर गड़ई जाने वाले मार्ग तक संपर्क मार्ग निर्माण में पूल का भी निर्माण हुआ था पूल निर्माण में सीमेंटेड ह्यूम पाइप का प्रयोग करते हुए बोल्डर की जोड़ाई करने के उपरान्त ऊपर से मिट्टी पीचिंग कार्य कराते हुए लगभग 500 मीटर इंटरलॉकिंग ईट का प्रयोग कर संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया थाल वर्तमान में ग्राम पंचायत कोटा का ये वार्ड कट कर नवसृजित नगर पंचायत डाला बाजार में सम्मिलित कर लिया गया है। डाला चढ़ाई,चंद्रनगर में बने संपर्क मार्ग को तो ऊपर से देखने में तो ठीक दिख रहा है किंतु झाड़ झाड़ियों से ढका हुआ पूल को जब देखा गया तो अंदर से पूरा पूल ही खोखला हो गया है सड़क के ऊपर से चलने वाले स्थानीय लोगों को और उस मार्ग का प्रयोग करने वाले राहगीरों को भी उस पूल के खोखले पन का अंदाजा नहीं लग रहा था । उस मार्ग का उपयोग करने वाले अनजान व्यक्तियो को ऊपर से कुछ भी प्रतीत नहीं हो रहा है पर कुछ स्थानीयओं की नजर उस पूल पर पड़ा तो उसे जाकर देखा गया की पुल की मिट्टी पानी से कटान हो गई है जिससे पुल निर्माण में लगाए गए बोल्डर पूरा कट कर गिर चुका है और पूल से पानी निकासी के लिए लगाया गया ह्युम पाइप भी अन्दर ही अन्दर टूट चुका है धीरे-धीरे सड़क भी धसने लगा है जिससे पूल अंदर से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है । जिससे भविष्य में बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है । स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन व स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करा करते हुए संपर्क मार्ग पर नये पूल और पक्की सड़क निर्माण करने की मांग किया । जिसमें मुख्य रुप से उमाशंकर,संतोष यादव, विष्णु, विमलेश,सिकंदर ,चंद्रकली,उषा देवी ,विनीत मुन्नी देवी स्थानीय लोगो के साथ सर्वजन विकास सेवा समिति के उप सचिव अवधेश चौहान भी मौजूद रहे।

