कोन की बेटी सृष्टि जायसवाल ने प्रथम प्रयास में ही नीट परीक्षा की पास

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन।नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस एग्जाम (NEET) परीक्षा के रिजल्ट में कोन की बेटी सृष्टि जायसवाल ने पहले ही प्रयास में सफलता अर्जित कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
बता दें कि देश के मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस व अन्य चिकित्सीय पाठ्यक्रमों में दाखिला इसी नीट(NEET) के रिजल्ट के आधार पर होता है।
सृष्टि जायसवाल ने नीट प्रतियोगी परीक्षा में 626 नम्बर के साथ आल इंडिया में 10392 रैंक और जनरल कटैगरी में 4849 रैंक हासिल किया है। सृष्टि जायसवाल कोन की रहने वाली है।उनके पिता का नाम दिलीप जायसवाल जो कोन के बड़े ब्यवसायी है उनकी माता अनीता जायसवाल जो कुशल गृहणी है।सृष्टी जायसवाल ने बीजपुर रिहन्दनगर के सेन्ट जोसफ स्कूल से पढ़ाई की है जो इन दिनों घर से पढ़ाई कर तैयारी कर रही थी। सृष्टी जायसवाल ने हाईस्कूल 2019 में 93.6% व इंटरमीडिएट 2021 में 95.8% प्राप्त किया था एक वर्ष ऑनलाइन कोचिंग व कड़ी मेहनत करते हुए यह सफलता हासिल किया है।सृष्टी जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को दिया। सृष्टी जायसवाल की इस उपलब्धि पर गाँव के सम्प्रभात व्यक्ति व शुभचिंतकों सहित सृष्टी जायसवाल को ढेरों बधाइयां और मिठाई खिला कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सृष्टी जायसवाल के घर शुभचिन्तकों मित्रों का बधाइ देने वालों का तांता लगा रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment