रेलवे विद्युतीकरण में बगैर सुरक्षा उपकरण के कराया जा रहा है कार्य

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल (संवाददाता)

डाला/ओबरा : धनबाद मंडल के अंतर्गत स्थित बिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन पास डाला ओबरा सम्पर्क मार्ग में लगे रेलवे बैरियर के ठीक बगल में चोपन गढ़वा /सिंगरौली रेल मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे विद्युतीकरण कार्य में बगैर सुरक्षा उपकरण के ही रेलवे ठेकेदार द्वारा श्रमिकों से कराया जा रहा है कार्य । बताते चलें कि धनबाद मंडल के अंतर्गत चोपन गढ़वा सिंगरौली रेल मार्ग का विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है जिसमे बिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास डाला ओबरा सम्पर्क मार्ग पर लगाए गए रेलवे मार्ग के लिए लगे बैरियर के ठीक बगल मे निर्माणाधीन विद्युतीकरण कार्य में रेलवे द्वारा लगाए गए ठेकेदार के श्रमिकों द्वारा बगैर सुरक्षा उपकरण के कार्य किया जा रहा है अपनी जान को जोखिम में रखकर बिना सेफ्टी बेल्ट इत्यादि लगाये ही श्रमिक ऊंचाई पर काम कर रहे हैं जिससे कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है । इस तरह की लापरवाही में श्रमिक की दुर्घटना में मौत होने के बाद ही रेलवे प्रशासन सतर्क होता है । बगैर सुरक्षा उपकरण का ही रेलवे ठेकेदार द्वारा श्रमिकों से कराए जा रहे कार्य को नजर अंदाज ना करते हुए ज़िम्मेदार रेलवे अधिकारियों /प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है जिसे श्रमिकों के साथ बड़ी घटना घटित होने से रुक सके ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment