अनिल जायसवाल (संवाददाता)
डाला : विकासखंड चोपन के ग्राम सभा कोटा व पनारी के मध्य में स्थित निंगा गांव में एसीसी ट्रस्ट द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ ओबरा तहसीलदार सुशील कुमार व एसीसी सीमेंट वर्क सलईबनवा के प्रोजेक्ट हेड प्रवीण कुमार ने फीता काटकर किया । शुभारंभ के दौरान मौजूद एसीसी सीमेंट ट्रस्ट के कर्मचारी मनोज चौबे ने जानकारी दिया कि सिलाई परीक्षण करने वाली लड़कियों की संख्या 60 की रहेगी जिसे दो चरणों में परीक्षण दिया जाएगा । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उक्त सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया जा रहा है ।
जिससे महिलाएं सिलाई परीक्षण प्राप्त कर कर अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर सकें । इस अवसर पर ग्राम सभा कोटा के प्रधान प्रहलाद चेरो ग्रामसभा पनारी के प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत एसीसी सीमेंट यूनिट सलईबनवा एच आर हेड अभिषेक भट्टाचार्य सिक्योरिटी हेड नीरज सिविल इंजीनियर शिवम पाठक आदि मौजूद रहे ।

