अशोक मद्धेशिया संवाददाता
चोपन सोनभद्र हत्यारोपी को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
ओबरा पुलिस द्वारा हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्या में संलिप्त अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार -*
अवगत कराना है कि दिनांक 08.09.2022 को थाना ओबरा के नागेन्द्र यादव पुत्र घुम्मन, निवासी सलईबनवा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र द्वारा 112 पर सूचना दी गयी कि उनके पिता घुम्मन यादव को पंकज यादव पुत्र रामदुलार, निवासी सलईबनवा थाना चोपन, जनपद सोनभद्र व उनके अन्य साथियों द्वारा लाठी, डण्डा, कुल्हाड़ी एवं पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी । जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 181/2022 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.09.2022 को घटना में संलिप्त अभियुक्त पंकज यादव पुत्र रामदुलार, निवासी सलईबनवा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व पत्थर बरामद किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
1-पंकज यादव पुत्र रामदुलार, निवासी सलईबनवा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
2- उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
3- आरक्षी विपिन कुमार, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

