संतोष कुमार सिंह
म्योरपुर सोनभद्र स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंडा डी के और हवा ग्राम में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का गुरुवार को ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने औचक निरीक्षण किया और आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है उन्होंने बताया कि नौनिहालों के शिक्षण और संस्कार के लिए मॉडल के रूप में बन रहे भवन में पूरी तरह से मानकों की अनदेखी की जा रही है भवन के निर्माण में जहां एक नंबर की ईंट का प्रयोग होना चाहिए वहां तीन नंबर की ईंट का प्रयोग किया जा रहा है सीमेंट और बालू के मिश्रण में भी भारी अनदेखी की जा रही है
जिससे भवन गिरने की संभावना है प्रधान चंद्रवंशी जी ने जिला अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए जांच करा कर जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

