संतोष कुमार सिंह
म्योरपुर सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के म्योरपुर बाजार में स्थित डाकघर के न खुलने से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है जहां पर ग्रामीणों ने बताया कई लोगों का पार्सल डाकघर में आया हुआ है लेकिन वह रोज आते हैं और डाकघर बंद मिलने से उन्हें वापस जाना पड़ता है ग्रामीणों का आधार कार्ड और और तमाम तरह के कार्य रजिस्ट्री और किसी को डाक भेजने के लिए डाकघर रोज आते हैं और डाकघर न खुलने से ग्रामीण वापस अपने घर को चले जाते हैं जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है

