पूर्व चेयरमैन सहित 4 लोगो पर गाली गलौज व मार पीट करने पर मामला दर्ज।

---Advertisement---

विक्की राम,, संवाददाता ,,
रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र।

जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत ओरमौरा स्थित होटल डिजायर पर कुछ लोगों द्वारा गाली गलौज करते हुए होटल के अंदर घुस कर होटल के स्टाफ के साथ मारपीट किया गया। विडियो में उन लोगों का मन इतना बढ़ा हुआ दिख रहा है की उनके द्वारा पुलिस की उपस्थिति में गाली गलौज करते एवं मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हो गए, होटल डिजायर के मालिक एवं मुस्लिम राष्ट्रिय मंच (आर एस एस) के जिला सैयोजक एवम क्राइम जासूस के उपसम्पादक श्री हाजी सलीम हुसैन द्वारा उच्च अधिकारियों को इससे अवगत कराया , जिस पर अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत एक्शन लिया और होटल डिजायर में कार्यरत स्टॉप रोहित सोनकर पुत्र बुलबुल सोनकर के दिए तहरीर पर कार्रवाई करते हुए अब्दुल्लाह खान, विजय जैन , साजित ,रजत जैसवाल पर 323,504 एवं एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया एवं आगे की वैधानिक करवाई के लिए निर्देशित किया गया, आपको बताते चलें कि सारा मामला बीते मंगलवार 6 तारीख रात्रि 9:00 बजे का बताया जा रहा है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment