(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला मंचन का कार्यक्रम कराने के लिए गुरुवार को स्थानीय कस्बा स्थित रामलीला मैदान में मीटिंग कराई गई। जिसमे सर्व सहमति से पिछले कमेटी के लोगो को ही चुना गया साथ ही कुछ लोगो को भी नई जिम्मेदारियां दी गई जिससे पिछले वर्ष से भी बेहतर श्री रामलीला मंचन का कार्यक्रम कराया जा सके।
रामलीला कमेटी के सरंक्षक संतोष पासवान,अध्यक्ष दिलीप जायसवाल,कोषाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा,उपाध्यक्ष जयदीप गुप्ता,सह मंत्री राजू बाबा,मंत्री मनीष कुमार समेत दर्जनों पदाधिकारी को श्री रामलीला मंचन कार्यक्रम कराने की एक बार पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई।कमेटी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया की 17 सितंबर को मुकुट पूजन कर 18 सितंबर से रामलीला मंचन कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी।

