जनसुनवाई समाधान दिवस में नागरिकों के समस्या का निदान किया गया

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। उ०प्र० शासन के आदेशानुसार आज स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर सोमवार को नागरिक जनसुनवाई समाधान दिवस पर अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में आये समस्याओं का निस्तारण तत्परता से किया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। ईओ महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हो रहे जनसुनवाई में कुल तीन मामले आये। प्रितनगर से पूर्व सभासद मोमबहादुर ने स्ट्रीट लाइट न जलने की समस्या से अवगत कराया।
वार्ड नंबर 4 के सभासद विनीत कुमार ने सड़क व साफ-सफाई की समस्या रखी जिसके समाधान के लिए सम्बन्धितों को तत्काल निर्देशित किया गया।वही अग्रवाल मार्केट निवासी मुन्नी देवी ने प्रधानमंत्री आवास से संबंधित समस्या रखी।
नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि नगर पंचायत शासन के निर्देश पर लोगों के समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने के लिए प्रतिबद्ध और तत्पर है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment