बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी
विगत वर्षों की भाति इस वर्ष भी बीजपुर बाजार में समस्त व्यवसाई एवं संभ्रांत व्यक्तियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें दुर्गा पूजा एवं रामलीला से संबंधित गठन पर चर्चा की गई और इस वर्ष के गठन पर आपस में बैठकर सभी व्यवसाई एवं बीजपुर के समस्त संभ्रांत व्यक्तियों ने आपसी चर्चा के बीच अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी यशवंत सिंह को सौंपी गई विगत कुछ पूर्व सालों में भी यशवंत सिंह अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बहुत ही जिम्मेदारी पूर्वक संभाल चुके हैं इसके साथ में महामंत्री पद की जिम्मेदारी रविंद्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विनोद गर्ग को सौंपी गई शेष और पदों की जिम्मेदारी चयनित पदाधिकारियों के द्वारा आपसी विचार विमर्श के बाद गठन किया जाएगा इसके साथ में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी यशवंत सिंह को मिलते ही लोगों में हर्ष का माहौल देखा गया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया बैठक में मुख्य रूप से उपेंद्र प्रताप सिंह शिवधारी गुप्ता सोनू गर्ग सहित नगर के तमाम व्यवसाई गण मौजूद रहे

