अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र – ट्रांसफार्मर खराब होने से बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के टोला कोठा टोला मैं लोग पांच दिनों से परेशान दिखे
बिजली कटौती के समस्याओं को झेल रहे ग्रामीण ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा जो वादे किए जा रहे हैं उस पर क्षेत्र के संबंधित अधिकारी का कोई पहल सामने नहीं आ रहा है जबकि पहले से भी ज्यादा बिजली की कटौती इस समय की जा रही है उमस भरी गर्मी में जहां लोग बीमारी से डर रहे हैं परेशान हो वही ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद कोई जिम्मेदार अधिकारी सुध लेना नहीं चाह रहा है
क्षेत्र में स्थित विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र डाला के अंतर्गत कोठा टोला में पांच दिनों से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण स्थानीय लोगो को बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहे है। जिसको लेकर स्थानीय लोग विद्युत विभाग के एस डी ओ व जेई अनुज कुमार से विद्युत आपूर्ति संचालित करने के लिए खराब हुए ट्रांसफार्मर सुचारू रूप से लगवाने के लिए लगातार गुहार लगा रहे हैं । लोगों ने बताया कि काफी दिनों से जर्जर उपकरणों से कोठा टोला में विद्युत आपूर्ति की जा रही है जिसके कारण ट्रांसफार्मर खराब हो गया । बरसात के दिनों में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीयों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया की ट्रांसफार्मर को सुचारू करा कर विद्युत आपूर्ति संचालित कराने की मांग की है।

