डाला सड़क दुर्घटना में दो गौवंशो की मौत जिम्मेदार कौन

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल,,डाला,,

*सोनभद्र दौरे के दौरान डिप्टी सीएम ने गौ माता की पूजा कर अधिकारी को दिया था निर्देश

*आखिर सड़कों से गौवंश आश्रम स्थल तक आवारा पशुओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी किसकी ।

*सड़क पर दुर्घटना के दौरान गायों की मौत का होनी चाहिए विवेचना

डाला सोनभद्र । अभी बीते गुरुवार को सोनभद्र दौरे पर आए यूपी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका में स्थित गौशाला में जाकर गाय की पूजा की और अपने हाथों से फल व गुड़ खिलाया था। साथ ही वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया था कि गौ सेवा में कोई लापरवाही ना हो लेकिन दो दिन बाद ही डाला में सड़क दुर्घटना में दो गायों की मौत में एक बार फिर पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिए। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो गौवंशो की मौके पर मौत हो गई इस घटना में विशेष बात यह है कि जहां यह हादसा हुआ वहां से समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गौड़ का आवास काफी करीब है। यह कोई पहला मामला नहीं है कि जिले में सड़क दुर्घटना में गायों की मौत हो गई इससे पहले भी सड़क दुर्घटना में कई गायों की मौत हो चुकी है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि यदि ऐसे छुट्टा आवारा पशुओं के लिए गौवंश आश्रय स्थल बनाया गया है आखिर यह गाय सड़क पर कैसे बैठी या घूमती नजर आती हैं। आखिर यह किसकी जिम्मेदारी है कि उन्हें गौवंश आश्रम स्थल तक पहुंचाया जाए। किसी वीआईपी के दौरे समय प्रशासन भले ही सड़कों या कस्बों में आवारा पशुओं को हटा देती है लेकिन फिर अगले दिन अगले पल यह आवारा पशु सड़कों पर दिखाई देने लगते हैं ऐसे में जब तक जिम्मेदार लोगों की जिम्मेदारी तय नहीं होगी और लोगों के अंदर मानवता नहीं आएगी तब तक ऐसे बेजुबान पशु अक्सर हादसे के शिकार होते रहेंगे और हम सिर्फ गाय की पूजा वाहवाही लूटते रहेंगे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment