इस बिजली कटौती में हैंड पंप उपयोगी साबित। रेनूकूट/सोनभद्र।

---Advertisement---

एम एस हशन,
रेनूकूट/सोनभद्र।
उत्तरप्रदेश की जनपद सोनभद्र के विद्युत वितरण खंड पिपरी का 40 MVA का ट्रांसफार्मर, जो की 27 अगस्त शाम के आकाशीय बिजली गिरने के कारण ख़राब हो गया था।आज बीते एक सप्ताह से बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है । वही रेणुकूट नगर पंचायत में जहाँ-जहाँ हैंड पंप था वहाँ वहाँ लोगों को पानी की कोई कमी नहीं हुई। वही नगर पंचायत रेनूकूट द्वारा बोरिंग में हैंड पंप को हटा कर समर सेबल लगाया जा रहा है । ज्यादातर बोरिंग में सम्मरसेबल डाल दिया गया है जो इस प्रकार की बिजली कटौती में ठप सा पड़ जाता है। नगर पंचायत रेणुकूट की अध्यक्षा व रेणुकूट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवम उच्च अधिकारियों को इस ओर ध्यान देते हुए संज्ञान लेना चाहिए और जितने भी हैंड पंप बचे है उसमें समर सेबल लगाने पर रोक लगा देना चाहिए ताकि कभी भी बिजली की इस प्रकार की समस्या होने पर हैंड पंप से नगरवासी अपना काम चला सके और जितने भी हैंड पंप निष्क्रिय पड़े हैं उसे ठीक करा देना चाहिए ताकि लोगों के काम आ सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment