रायपुर पुलिस द्वारा 02 नफर अन्तरप्रान्तीय महिला तस्करों एवं एक नफर बाल अपचारी के कब्जे से कुल 30 किग्रा गांजा किया गया बरामद 

---Advertisement---

 

विक्की राम ,,,

रायपुर सोनभद्र रायपुर पुलिस द्वारा 02 नफर अन्तरप्रान्तीय महिला तस्करों एवं एक नफर बाल अपचारी के कब्जे से कुल 30 किग्रा गांजा किया गया बरामद

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 01.09.2022 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुल 03 नफर गांजा तस्करों 01. राकेश बाई पत्नी महेन्दर निवासिनी ग्राम पिंडौरा, थाना नागौद, जनपद सतना, मध्य प्रदेश, उम्र लगभग 25 वर्ष तथा 02. बरेनी बाई पत्नी स्वर्गीय हिलौन्दा लाल निवासिनी ग्राम उचेहरा, थाना नागौद, जनपद सतना, मध्य प्रदेश, उम्र लगभग 55 वर्ष तथा 03. 01 नफर बाल अपचारी उम्र लगभग 15 वर्ष के कब्जे से क्रमशः 12 किग्रा, 12 किग्रा एवं 06 किग्रा ( कुल 30 किग्रा ) अवैध गांजा बरामद कर उक्त बरामदगी के सम्बंध में थाना रायपुर पर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी ।

 

*पुलिस टीम का विवरणः-*
*01.* उ0नि0 नागेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
*02.* आरक्षी मुकेश श्रीवास्तव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
*03.* म0आ0 ज्योति सोनकर, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
*04.* म0आ0 शिवानी केशरवानी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment