ब्यूरो क्राइम जासूस
रावर्ट्सगंज, सोनभद्र, 11 ग्राम,हेरोइन लगभग कीमत 01 लाख, 10 हजार का हेरोइन के साथ क्राइम ब्रान्च एवं रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 2 महिला तस्कर को किया गिरफ्तार,
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.08.2022 को क्राइम ब्रांच एवं थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा बरौला महादेव मन्दिर पेड के पास से 02 नफर हेरोइन तस्कर 01. बीना उर्फ मीना पत्नी दशरथ उर्फ बच्चा, निवासी बरौला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 36 वर्ष, 02. संध्या कुमारी पुत्री पन्ना लाल, निवासी ग्राम मोहद्दीपुर, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष के कब्जे से क्रमश: 06 ग्राम व 05 ग्राम हेरोइन (कुल 11 ग्राम हेरोइन) बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर क्रमशः मु0अ0सं0- 646/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व 647/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर दोनो अभियुक्ता उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण –*
01. बीना उर्फ मीना पत्नी दशरथ उर्फ बच्चा, निवासी बरौला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 36 वर्ष ।
02. संध्या कुमारी पुत्री पन्ना लाल, निवासी ग्राम मोहद्दीपुर, थाना कोन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
01. अभियुक्ता बीना उर्फ मीना उपरोक्त के कब्जे से 06 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन ।
02. अभियुक्ता संध्या उपरोक्त के कब्जे से 05 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन ।
*अभियुक्ता बीना उर्फ मीना का अपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 646/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
02. मु0अ0सं0 500/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. निरीक्षक साहिद यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी विक्की खरवार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. महिला आरक्षी लवली सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 अतुल सिंह एसओजी/स्वाट/सर्विलांस टीम जनपद सोनभद्र ।

