भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। नगर में हैवी वाहनों के आवागमन से बड़ी दुर्घटना की आशंका।

---Advertisement---

क्राइम जासूस
संवाददाता

ओबरा सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि ओबरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में संचालित हो रहे ईट व पाइप की फैक्ट्री से धड़ल्ले से निकलने वाले रोजाना बड़े वाहनो से दुर्घटना की संभावना बनी हुई है वही घनी आबादी में स्थित फैक्ट्री के संचालन पर भी सवाल खड़े किए गए। पंचायत की सड़कों को भी प्रत्यक्ष रूप से हैवी वाहनों के आवागमन से भारी क्षति पहुंच रही है जिससे राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। वही प्रदूषण की भी स्थिति वार्ड में भयावह बनी हुई है, यातायात को सुरक्षित रखने के लिए समय रहते फैक्ट्री से निकलने वाले बड़े वाहनों को अविलंब प्रतिबंधित किया जाना चाहिए । एसडीएम द्वारा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया कि यथाशीघ्र उचित कार्यवाही जनहित में की जाएगी।
इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, सोशल मीडिया सह प्रमुख रोशन सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, एडवोकेट उमेश चंद्र शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री समीर माली मंडल मंत्री रिजवान अहमद, मंडल मंत्री अनिकेत तिवारी, मीडिया प्रभारी कुमधज चौधरी, मण्डल कार्यसमिति सदस्य राजेश निषाद, सतीश तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment