दो सप्ताह से तकनीकी खराबी के कारण पानी टंकी का हैण्ड पम्प न बनने से बस्ती के लोगों में आक्रोश।

---Advertisement---

 

500 आबादी वाले बस्ती के लोग दुर-दराज से पानी लाने के लिए हुए विवश। विभाग बना मूकदर्शक।

सलखन/सोनभद्र। चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा नगर पंचायत वार्ड दो में पानी टंकी सप्लाई हैण्ड पम्प लगभग दो सप्ताह से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है। जिसके संबंध में नगर पंचायत के नगर पंचायत अध्यक्ष समेत विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके पश्चात भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे लंका टोला बस्ती के लोग दुर दराज से महिला पुरुष बच्चे पानी लाने के लिए विवश हो गये है।
जिससे बस्ती के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
उक्त सम्बन्ध में अशोक कुमार राजकुमार चंदन सिंह सुरज कुमार, कृष्ण कुमार,सुरज चन्द्रबंशी, रविकुमार,अभिषेक, चम्पा,रश्मि, रानी, उर्मिला इत्यादि लोगों ने बताया कि पानी टंकी सप्लाई हैण्ड पम्प ,समरसेबल के खराबी के दर्जनों बार लिखित मौखिक रूप में यह भी बताया गया था कि पानी टंकी सप्लाई हैण्ड पम्प समरसेबल 5 मिनट चलने के बाद पानी छोड़ देता है इसके रिबोर के लिए भी अवगत कराया गया था लेकिन आज तक कोई पहल नहीं की गई।
उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी का ध्यान अपेक्षित है।
उक्त सम्बन्ध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार से जानकारी सेल फोन से चाही तो फोन से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment