सोनभद्र में शिक्षा व्यवस्था बदहाल स्थिति में वायरल पत्र ने बढ़ाई खंड शिक्षा अधिकारी की मुश्किलें

---Advertisement---

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर (सोनभद्र) इन दिनों सोनभद्र में शिक्षा व्यवस्था बदहाल स्थिति में पहुंच गई है जिसकी वजह से पिछले कुछ समय से चर्चाओं में हैं।
अभी कुछ ही दिनों पहले घोरावल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गुरेट में मिड डे मील में नमक -रोटी परोसे जाने का वीडियो वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग समेत प्रशासनिक आंवले में भी हड़कंप मच गया था नमक रोटी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ की अब शिक्षा विभाग से जुड़ा एक पत्र वायरल हो रहा है इस वायरल पत्र के मुताबिक शिक्षा विभाग की जांच शिक्षा विभाग के ही एक बड़े अधिकारी कर रहे हैं वायरल पत्र के मुताबिक मामला सरकारी स्कूल से जुड़ा है और गंभीर भी लगाए गए हैं वायरल पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बीएसए को लिखा गया है वायरल पत्र के मुताबिक म्योरपुर विकास खंड में तैनात कई शिक्षकों ने सामूहिक रूप से खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जिलाधिकारी को शिकायत किया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी थी जिस के क्रम में जो आख्या जिलाधिकारी को भेजी है उसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि प्रकरण काफी गंभीर है और इस पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित किया जाना अति आवश्यक है उन्होंने यह भी सुझाव दिया की प्रकरण गंभीर है इसलिए म्योरपुर खंड शिक्षा अधिकारी को पद से हटाकर जांच की जाए जिसके बाद सीडीओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक व डीसी एलआरएलएम की एक संयुक्त जांच टीम गठित करते हुए तिन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी देखना यह है कि जांच में क्या सामने आता है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment