अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। ग्रामवासी सेवा आश्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निर्भीक पत्रकार जनपद के प्रथम विधायक पंडित बृज भूषण मिश्र ग्राम वासी जी के 123 वे पुण्यतिथि पर दादा एवं उनकी अर्धांगिनी कृपाली देवी जी की युगल मूर्ति का अनावरण एवं आश्रम का उद्घाटन धूमधाम से किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती कृपालनी अवस्थी जी ने दादाजी के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके जीवन और कृतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला । कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम वासी सेवा आश्रम के ट्रस्टी श्री संजीव गिरी जी ने किया ग्राम वासी सेवा आश्रम के संस्थापक शुभाशा मिश्रा जी ने सर्वप्रथम दादाजी के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही उन्होंने दादा और अम्मा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए चोपन एवं सोनभद्र के नागरिकों को ग्रामवासी सेवा आश्रम से जुड़कर इसके विस्तार का आवाहन किया । कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नीरव ,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओम प्रकाश तिवारी, ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्राण मति देवी , रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज के प्रबंधक व्यास मुनि पांडे, सिंदुरिया के पूर्व प्रधान उदय नारायण पांडे वरिष्ठ पत्रकार एवं आश्रम के ट्रस्टी सनोज तिवारी ने भी ग्रामवासी दादा की जीवन और उनके देश समाज हित में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए उन्हें याद कर नमन किया ।
कार्यक्रम में गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे वरिष्ठ इतिहासकार दीपक केसरवानी मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश जैन ओमप्रकाश तिवारी जगदीश तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने आज ग्राम वासी सेवा आश्रम में दादा एवं अम्मा को नमन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दिया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश द्विवेदी जी ने किया

