बग्घा /असफाक कुरैशी
बीजपुर /सोनभद्र/ ग्राम सभा सिरसोती कम्पोजिट विद्यालय परिसर स्थित जर्जर भवन दुर्घटना को दावत दे रहा है जो कभी भी पढ़ने वाले बच्चे हादसे का शिकार हो सकते है।इस समस्या के समाधान के लिए अभिभावकों सहित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कई बार लिखित पत्र देकर करा चुकी है लेकिन इसके प्रति जिम्मेदारों द्वारा ठोस कदम नही उठाया गया।इसको लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।इस संदर्भ में
ग्रामीण बासुदेव यादव,श्रीराम,रामनिहोर आदि ने बताया कि कम्पोजिट बिद्यालय सिरसोती के परिसर में बने प्राथमिक और एक अर्द्धनिर्मित भवन दुर्घटना को दावत दे रहे है जो कभी भी बच्चे इस भवन में हादसे का शिकार हो सकते है इसके लिए ग्रामीणों ने जर्जर भवन को ध्वस्त करवा कर नवनिर्मित भवन बनवाने का शिकायत प्रधानाध्यापिका सहित उच्चाधिकारियों को शिकायत कर चुके है लेकिन इसके प्रति विभागीय उच्चाधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कदम उठाकर ग्रामीणों के शिकायत का समाधान नहीं कराया गया और शायद यह इंतजार किया जा रहा है कि कोई नौनिहालों के साथ हादसा हो जाय तभी जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण कर नवनिर्मित भवन का निर्माण होगा।ग्रामीणों के शिकायत के जब प्रधानाध्यापिका कौशिल्या से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दे दी हूँ उनके आदेश के बाद ही कुछ होगा।
जब इस बाबत खण्ड शिक्षा धिकारी म्योरपुर विश्वजीत से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कागजी कार्यवाई कर दी गई है जे ई के इस्टीमेट मिलने के पश्चात भवन को ध्वस्त करा दिया जाएगा।

