खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी ने विद्यालय प्रांगण में छायादार वृक्षारोपण किया

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र ।विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत खण्ड शिक्षाधिकारी दुद्धी महेंद्र मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति में न्याय पंचायत स्तरीय बैठक कम्पोजिट विद्यालय धरतिडोलवा में सम्पन्न हुई।आयोजित बैठक में निम्न एजेंडों पर समीक्षा की गई।जिसमें निपुण भारत मिशन क्या है-इसके लक्ष्यों की समीक्षा,स्कूल रेडिनेस (चहक)कार्यक्रम की समीक्षा,विद्यालय विकास सम्बन्धी कार्य योजना,डी बी टी प्रगति एवं समीक्षा,शैक्षिक गुणवत्ता,कायाकल्प-19 पैरामीटर,टेलीग्राम से सभी अध्यापकों,शिक्षामित्र एवं अध्यापकों को जोड़ना,आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शारदा एप पर नामांकन करना इत्यादि विन्दुओं पर समीक्षा की गई।बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का आधार है।बिना शिक्षा जीवन अधूरा है।शासन द्वारा बच्चों के गुणवत्ता युक्त शिक्षा के अनेक बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक समाप्ति के पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी ने विद्यालय प्रांगण में छायादार वृक्षारोपण भी किया ।बैठक में एआरपी सन्तोष सिंह के अलावा आयोजन कर्ता मनोजकुमार गुप्ता व नोडल शिक्षक संकुल राजकमल यादव के अतिरिक्त शिक्षक गणों में आलोक कुमार ,संगीता गुप्ता, रुचि केसरी, राहुल रंजन, धीरज यादव, ज्ञानेंद्र, पद्मावती, धनेश्वरी, प्रमोद यादव, लक्ष्मी व सीता देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रवीण दुबे ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment