सेराजुल होदा
दुद्धी सोनभद्र | स्टूडेंट पुलिस प्रोग्राम उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने कोतवाली परिसर मे स्थित महिला थाना का प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ श्वेता सिंह की अगुवाई में पहुंच कर सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्राप्त की | राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी मे माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रभारी प्रधानाचार्य का पदभार मिलते ही डॉ श्वेता सिंह की अगुवाई मे दर्जनों छात्राओं ने हाथों में बैनर लेकर कोतवाली परिसर में स्थित महिला थाना पहुंचकर महिला संबंधित अपराध पर रोकथाम हेतु महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, क्राइम स्पेक्टर शेषनाथ पाल ,उप निरीक्षक तेज बहादुर राय ,दिग्विजय सिंह से महिला अपराध हेल्पलाइन नंबर 1090,पुलिस हेल्पलाइन 112,महिला अपराध की ऑनलाइन शिकायत 1076 व साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1512 60 के बारे में जानकारी प्राप्त की |
महिला जागरूकता अभियान मे प्रभारी प्रधानाचार्य के साथ सहायक अध्यापिका श्रीमती कुसुम सिंह ,विद्यालय कर्मी अशोक कुमार मिश्रा के साथ दर्जनों छात्राओं ने कोतवाली परिसर मैं स्थित महिला हेल्प डेस्क ,बंदीगृह का भी भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की |
दुद्धी कोतवाली परिसर में स्थित महिला थाना का राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं ने भ्रमण कर ली जानकारी ||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, August 27, 2022 1:52 AM
---Advertisement---

