मंदिर की दान पेटिका से रुपये चोरी करने वाले  2 अभियुक्तगण को  करमा पुलिस द्वारा 06 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4259 रुपये भी बरामद-

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान,

करमा, सोनभद्र मंदिर की दान पेटिका से रुपये चोरी करने वाले  2 अभियुक्तगण को  करमा पुलिस द्वारा 06 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4259 रुपये भी बरामद-

अवगत कराना है कि थाना करमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रानीताली में शिव मंदिर की दान पेटिका से दान के रुपये चोरी होने के सम्बन्ध में थाना करमा पर मु0अ0सं0 117/22 धारा 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक-26.08.2022 को थाना करमा पुलिस द्वारा 06 घण्टे के अन्दर अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण 01. सियाराम कोल पुत्र लालमनी कोल, 02. राजू प्रजापति पुत्र रामजियावन, निवासीगण ग्राम रानीताली, थाना करमा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी के 4259 रुपये व चोरी में प्रयुक्त एक अदद सब्बल बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की वृद्धि करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
*01.* सियाराम कोल पुत्र लालमनी कोल. निवासी ग्राम रानीताली, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
*02.* राजू प्रजापति पुत्र रामजियावन, निवासी ग्राम रानीताली, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरणः-*
1. चोरी के 4259 रुपये नगद ।
2. एक अदद सब्बल ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
*1.* थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
*2.* उ0नि0 रुपेश कुमार सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
*3.* आरक्षी मनिराम सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
*4.* आरक्षी अनुराग तिवारी, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment