संदिग्ध परिस्थिति में शक्ति पुंज एक्सप्रेस में मिला नवयुवक का शव।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । आज दिनांक 24-8-2022 को चोपन रेलवे स्टेशन पर बुधवार को जबलपुर से हावड़ा जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस में एक नव युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक सोनभद्र जिले के दुद्धी का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घरवालों को सूचना दी। सहयात्रियों के मुताबिक स्लीपर बोगी में सफर कर रहे युवक की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई औऱ रास्ते में उसकी मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर ट्रेन के चोपन पहुंचने पर शव को नीचे उतारा गया। काफी मशक्कत के बाद युवक पहचान दुद्धि के सकलडीहा निवासी सोनू कुमार पुत्र राधे उम्र लगभग (22) वर्ष के रूप में हुई। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घरवालों को सूचना दी गई थी घरवाले भी मौके पर पहुच गए हैं।मृतक के परिजनों के मुताबिक युवक पुणे महाराष्ट्र में काम करता था।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment