सोन पुल 30 स्ट्रीट लाइटों से अब होगा जगमग

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। वाराणसी- शक्तिनगर राजमार्ग पर चोपन में सोन नदी पुल पर अंधेरा होने से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर लंबे समय से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुल पर प्रकाश की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग प्रबुद्ध वर्ग व रहवासियों द्वारा की जा रही थी। जिसे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए जनहित के इस मुद्दे को क्रियान्वित कराने का महत्वाकांक्षी प्रयास किया है।प्रशासन द्वारा किए गए उक्त कार्य से अभिभूत होकर महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि लंबे समय से कोढ़ रूपी बनी विकट समस्या को प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियो से पत्राचार व समन्वय स्थापित करके आज कई वर्षों से काले अंधेरे में पड़े सोन पुल को प्रकाश से आच्छादित करने का अत्यंत सराहनीय कार्य किया है।उन्होंने यह भी कहा कि सोन पुल पर नये स्ट्रीट लाईट लगाये जाने हेतु एसीपीएल टोल वे के अधिकारियों द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कार्य को लेकर प्रबुद्ध जनों ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। वही पुल पर लाइट लगाए जाने की व्यवस्था पर परियोजना प्रबंधक द्वारा बताया गया है की कर्मियों के अथक प्रयास से पूरी उम्मीद है की आगामी 10 दिनों के अंदर सभी स्ट्रीट लाइट लगा कर सोन पुल को जगमग कर दिया जायेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment