छोटे छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण संगीत कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी। निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
दीपू तिवारी संवाददाता
सोनभद्र रेणुकूट आज दिनांक .22/8/2022. को निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में राधा कृष्ण संगीत का आयोजन हुआ जिसमें केजी क्लास के बच्चों द्वारा शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छोटे छोटे बच्चे राधा, कृष्ण और गोप–गोपियों के वेश में सजे हुए अत्यंत मनमोहक दिख रहे थे। सभी विद्यार्थियों, एवं शिक्षक–शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया और बच्चों के शानदार प्रस्तुति की प्रशंशा की।

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news