रेणुकूट में झोपड़ी बनाकर वन क्षेत्र की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को वन विभाग द्वारा खाली कराया गया

---Advertisement---

 

दीपू तिवारी संवाददाता

रेणुकूट, सोनभद्र
वन विभाग, रेंज पिपरी, रेणुकूट को आई. जी. आर. एस. के माध्यम से श्री राज बाबू वर्मा द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी की, डी. एफ. ओ. कार्यालय के सामने श्री जमुना प्रसाद द्वारा वन क्षेत्र की भूमि पर झोपड़ी बनाकर कब्जा किया गया है।
जिसके मद्देनजर दिनांक 20-08-2022, शनिवार को (श्री वी. के . पाण्डेय)पिपरी वन क्षेत्राधिकारी, द्वारा रेंज स्टाफ के साथ श्री राज बाबू वर्मा के आई.जी.आर.एस. शिकायत के आधार पर मौके की जांच करके जमुना प्रसाद द्वारा क.न. नंबर 7, वन क्षेत्र में झोपड़ी लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया गया। शिकायतकर्ता को भी मौके पर उपस्थित रहने को कहा गया।
अतिक्रमण हटाने में श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा डिप्टी रेंजर, संजीव कुमार वन दरोगा, फूलचंद यादव वन रक्षक, मदनलाल बन रक्षक ह्यूमन स्टॉप उपस्थित थे। शिकायतकर्ता राज बाबू वर्मा भी मौके पर उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment