तहसील समाधान दिवस पर 37 मामले आए पांच मामले का निस्तारण

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र। महीने के अंतिम शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न समस्याओं से युक्त 37 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आए। जिसमें तीन मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया वही दो मामले का निस्तारण टीम भेजकर किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता नमामि गंगे के अपर जिला अधिकारी आशुतोष कुमार दुबे ने किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि 1 सप्ताह के भीतर आम फरियादियों की समस्याओं को मौके पर जाकर सुने और शिकायत कर्ताओं की समस्या का समाधान गुणवत्ता परक करें जिससे आम फरियादियों को समस्याओं का समाधान हो सके। इस मौके पर उप जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा तहसील स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment