अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- चोपन थाना अंतर्गत कोटा खास में , बाजार से बरसौना वाली सम्पर्क सम्पर्क मार्ग पर 11KB का HT सप्लाई का पोल टेढ़ा होने से ग्रामीणों को खतरा का भय बना हुआ है
कोटा खास बाजार से बरसौना सम्पर्क मार्ग में बिजली का पोल बारिश सर मिट्टी गीली होने के कारण टेढ़ा हो गया है । जहां से दिन रात ग्रामीणों का आवागमन जारी रहता हैं। पोल टेढ़ा होने से डर बना हुआ है कि कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाय। इस पोल के सहारे 11KB का HT लाईन संचलित हैं । इस सम्बंध में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामशंकर निवासी , कोटा व उदय मौर्या निवासी बरसौना टोला ने बताया कि पोल के टेढ़ा होने से डर बना हुआ है। कहाँ ही या तो पोल सीधा कर दें या देख कर कोई विकल्प निकालें जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाएं।

