इलाज के दौरान दो व्यक्तियों की मौत खबर लगते ही गम का माहौल

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व कोषाध्यक्ष व सन क्लब सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य मुरारी जयसवाल के पिता अयोध्या प्रसाद जायसवाल उम्र लगभग 85 वर्ष की मृत्यु कानपुर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वही सन क्लब सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य उज्जवल केसरी की छोटी बहन वैष्णवी केसरी उम्र लगभग 22 वर्ष का इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना पर क्लब के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आज हनुमान मंदिर पर शोकसभा मृत आत्मा को शांति के लिए की गई। शोक सभा में क्लब के संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के कोषाध्यक्ष के पद पर रहते हुए अयोध्या प्रसाद जायसवाल जी ने पूरी निष्ठा व अपने कर्तव्यों का निर्वहन किए थे जिसका परिणाम है कि आज भारती इंटरमीडिएट कॉलेज क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहा है वहीं वरिष्ठ सदस्य उज्जवल केसरी की बहन का आकस्मिक देहांत हो जाने से हम क्लब के सदस्यों को गहरी आघात लगी है हम सभी लोग 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेंगे, तथा परिवारेजनों को सहन हेतु शक्ति देने की प्रार्थना करेंगे। इस मौके पर प्रभात कुमार, सुमन कुमार गुप्ता,नन्दकिशोर गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, विकास कुमार जयसवाल, ओम प्रकाश यादव, राजेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, चंद्रप्रकाश केसरी, संतोष कुमार गुप्ता, महेंद्र प्रसाद गुप्ता,रवी गुप्ता,राकेश केशरी,विकास गुप्ता,अमरेश केशरी आदि लोग मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment