सार्वजनिक शौचालयश बिल्ली मारकुंडी ग्राम प्रधान ने गंदा न हो जाय इस वजह से हमेशा रहता हैं बन्द

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र– विकास खण्ड चोपन स्थित एक ऐसा ग्राम पंचायत जहां शौचालय में इसलिए ताला बन्द रहता है कि कहीं ,गन्दा न हो जाय। चोपन ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वर्तमान वार्ड 5 सेवा सदन जो कभी वार्ड 2 हुआ करता था। का ऐसा मामला जहां पर विकास के नाम पर सार्वजनिक शौचालय 2015 में ग्रामपंचायत विकास अधिकारी अरुण उपाध्याय और सहायक विकास अधिकारी शारदा यादव के समय मे सुसज्जित ढंग से बनाया गया । जो हमेशा बंद रहता था । पानी के लिए बोर करके समर्सिबल पम्प लगाया गया था। वह भी मौका देख कर पंचायत द्वारा निकाल लिया गया ।
उसी काम मे सहायक विकास अधिकारी संतोष पाल ने पुनः नवीनी करण के नाम पर लाखों खर्च कर दिए। सरकारी पैसे का बंदरबांट किया गया , ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी में सामुदायिक शौचालय बना ही था लूटने के लिए । जब से बना कभी सफाई नही हुआ । गंदगी और पानी की वजह से अछूता बनाता जा रहा । बिल्लीमारकुंडी का शौचालय केवल लॉलीपॉप देकर पैसा निकाला जा रहा है। जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद एक दिन भी सामुदायिक शौचालय का दरवाजा न तो खुला है और न ही खुल रहा है ।
बहुत जल्द होगा बड़े शुत्राधार का पर्दाफाश । देखा जाय तो ग्राम पंचायत बिल्लीमारकुंडी के अन्य वार्डों में बने अन्यत्र शौचालय किसी न किसी महिला संगठन या किसी अन्य के देख रेख में चल रहे हैं जहां भुगतान को लेकर लाखो निकाल लिए गए। लेकिन बॉडी स्थित वार्ड 5 में बना शौचालय अपने ताला खुलने में इतरा रहा हैं।
इस सम्बंध में स्थानीय सेवासदन के बस्ती वासियों ने बताया कि ग्राम प्रधान पति या तो फोन नही उठाते या विकास के नाम पर ओट हमें नही मिला है कह कर टाल देते हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment